फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वागत द्वार का किया शिलान्यास।

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वागत द्वार का किया शिलान्यास।
विज्ञापन

पलवल। विकास कार्यों में एक और विकास की कड़ी को जोड़ते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने पलवल सेक्टर- 2 हुडा चौक पर एक 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की थी उन सभी घोषणाओं को धरातल पर लाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह स्वागत आगामी द्वार 3 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा । इस स्वागत द्वार की ऊंचाई 33 फुट होगी। दिल्ली फरीदाबाद की तरफ से पलवल शहर में प्रवेश करने वाले नागरिकों को यह स्वागत द्वार मन मोह लेगा ।इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन इंदु शर्मा ,पार्षद धर्मबीर राणा, विनोद राणा व शिवानी,पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश शर्मा ,किसान मोर्चा के वीरपाल दीक्षित, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज, कार्यकारी अधिकारी हरदीप, पालिका अभियंता सतपाल सिंह ,कनिष्ठ अभियंता जीतराम और राशिद हुसैन समेत पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें