फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नए छात्रों को बताईं कॉलेज की गतिविधियां
विज्ञापन

पलवल। सरस्वती महिला महाविद्यालय में मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। अंग्रेजी प्रवक्ता सुचि दीवान ने छात्राओं का स्वागत किया। कालेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अनीता कौशिक ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए हर तरह की चुनौती और कठिनाइयों का हिम्मत से सामना करना चाहिए। जो इंसान चुनौतियों का सामना करना सीख जाता है, वह जीवन में हमेशा सफल रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर छुपी प्रतिभा को देखना चाहिए। उसे पहचान कर आगे लाना चाहिए। उन्होंने कालेज की गतिविधियों से भी छात्राओं को अवगत कराया। प्रवक्ता नीरज ने छात्राओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कालेज प्रवक्ता शिखा, निशा डागर और नेहा शर्मा ने भी छात्राओं को कालेज से जुड़ने के लिए बधाई दी तथा उन्हें कालेज से संबधित जानकारी जानकारी दी। डॉ. प्रोमिला भारद्वाज ने छात्राओं से लक्ष्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंसान को सफल बनने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें