फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से वेतन न मिलने से नाराज एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से वेतन न मिलने से नाराज एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-कंपनी के गोदाम में नहीं घुसने दी कोई भी गाड़ी। काम भी रोका
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सिक्स लेन का निर्माण कार्य कर रही लार्सन एंड टब्रो (एल एंड टी ) लिमिटेड इंडिया कंपनी के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में कंपनी के गोदाम पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों और मजदूरों ने गोदाम से निर्माण सामग्री ले जाने वाले डंपरों और कंपनी के अधिकारियों की गाड़ियों को अंदर नहीं घुसने दिया। कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वे सिक्स लेन का निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। न वे खुद काम पर जाएंगे तथा न ही किसी अधिकारी को काम करने देंगे। बाद में शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने आकर कर्मचारियों को समझाया तथा उनके वेतन को एक-दो दिन में ही दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का आरोप था कि पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। यह तीसरा महीना चल रहा है। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ गया है। न तो वे घर पर पैसे भिजवा पा रहे हैं और न ही यहां गुजारा ठीक से कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी में अधिकतर कर्मचारी दूसरे राज्यों से है। कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को धमकी भी देते हैं कि यदि आंदोलन किया तो वेतन नहीं दिया जाएगा। उन्हें आज पैसों की जरूरत है। कंपनी के अधिकारी झूठे केसों में भी फंसाने की धमकी देते हैँ। कर्मचारियों ने न तो अधिकारियों को अंदर जाने दिया और न ही किसी अन्य गाड़ी को अंदर जाने दिया। कर्मचारियों के उग्र रूप को देख कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए । थाना प्रभारी ने कंपनी के अधिकारियों से बात कर जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कर्मचारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एल एंड टी कंपनी के रिलेशन मैनेजर जीएस ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों का पिछले दो तीन महीने से वेतन रुका हुआ है। कर्मचारियों को वेतन शीघ्र दे दिया जाएगा। कर्मचारी दोबारा काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें