फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों ने बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन


हथीन। बहीन गांव से ससुराल वालों ने एक युवक का बाइक समेत अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने भरतपुर जिले के गांव मूसेपुर में बंधक बना लिया। बहीन थाना पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से 24 घंटे में ही युवक को मुक्त कराया। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि गांव पीरगढी थाना हसनपुर निवासी स्माइल नामक युवक उटावड से 12 जुलाई को सायंकाल 6 बजे अपने गांव जा रहा था। वह उटावड में किसी रिश्तेदारी में आया हुआ था। युवक बाइक से बहीन गांव के जंगल से गुजर रहा था कि उसके ससुराल वालों ने बाइक समेत उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक को ससुराल के गांव मूसेपुर थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान में ले जाकर बंधक बना लिया। जब अपहरण की सूचना युवक चचेरे भाई इरफान को मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दी। बहीन थाना पुलिस से ए.एस.आई नियाज मोहम्मद पुलिस दल लेकर ससुराल के गांव मूसेपुर गए। उन्होंने कामा थाना पुलिस से सहयोग लेकर इस्माइल को ससुराल वालों के चंगुल से मुक्त करा लिया। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में अपहरण किए गए युवक स्माइल के साले इनाम एवं ससुर हनीफ के खिलाफ अपहरण करने तथा बाइक लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि अभी लूटी गई बाइक बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्माइल का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसका अपहरण किया गया और बंधक बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें