27 नए संक्रमित, 18 ने दी कोरोना को मात
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को 27 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। अब मरीजों की संख्या 1595 हो गई है, जबकि 18 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। जिले में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 1448 हो गई है। वहीं, 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 35454 लोग आ चुके हैं। इनमें से 21536 की सर्विलांस अवधि पूरा हो चुकी है तथा अब भी 13918 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 28 व्यक्ति भर्ती है। कुल 147 लोगों का उपचार चल रहा है। 1172 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 35654 नमूनों में से 32887 की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तब भी घर से निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।