फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में दपित के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। पचास वर्ग गज जमीन की धोखाधड़ी के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अदालत इस्तगासा के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि दुकडिया मोहल्ला निवासी लज्जावती ने अपने पड़ोसी विक्रम से पचास वर्ग गज जमीन खरीदी थी। इसके लिए उसने कुछ रुपये दे दिए थे और कुछ रजिस्ट्री कराने बाद देना तय हुआ। लेकिन विक्रम रजिस्ट्री के नाम पर पीड़िता को गुमराह करता रहा। पीड़िता ने जांच कराई तो पाया गया कि विक्रम ने उस प्लॉट की रजिस्ट्री अपने पत्नी सुशीला के नाम पर कर दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत में इस्तगासा दायर की। अदालत की इस्तगासा के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
पलवल। एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर शादी से मना करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने हथियार दिखाकर उसका अपहरण किया और अपनी हवश का शिकार बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व गांव छपरोला निवासी धर्मेंद्र ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसे समय-समय पर अपनी हवश का शिकार बनाता रहा। गत वर्ष 2017 में पीड़िता ने धर्मेंद्र से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो धर्मेंद्र ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया जो कि अदालत में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि धर्मेंद्र गत आठ नवंबर को पिस्टल लेकर उसके घर आ गया। इसके बाद उसने कहा कि अगर पीड़ित 9 नवंबर की शाम तक बस स्टैंड पर पहुंची तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी के खौफ से पीड़िता अगले दिन चार बजे बस स्टैंड पर पहुंच गई। जहां पर आरोपी धर्मेंद्र कार लेकर आया और पीड़िता को बैठाकर हुडा सेक्टर-दो में ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह 16 नवंबर को घर से कार में अपहरण कर बल्लभगढ़ ले गया जहां पर पीड़िता को फिर अपनी हवश का शिकार बनाया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी पीड़िता ने आरोपी के भाई मुकेश को दी तो दोनों ने भाईयों ने मिलकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है । पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें