घर के बाहर फायरिंग
हथीन। समीपवर्ती गांव मानपुर में बीती रात्रि को एक घर के सामने गली में फायरिंग की गयी। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी रामदयाल कौशिक पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने जांच के दौरान इस्तेमाल किये गए कारतूस के खोखे बरामद किये हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित जगदीश ने मुकदमा दर्ज कराया है कि मानपुर के ही तरुण और राहुल ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की है। उनका कहना है कि उन्होंने घर के दरबाजे और खिड़की बंद करके खुद की जान बचाई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी देने एवं फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो