फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की खाल से भरी पिकअप पकड़ी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय की खाल से भरी पिकअप पकड़ी, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना पुलिस ने छज्जूनगर स्थित केजीपी टोल प्लाजा के समीप से गाय की खाल से भरी एक पिकअप काबू किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को भी मौके से गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई टेक सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक पिकअप में गाय की खाल भरकर ले जाई रही है, जो छज्जूनगर स्थित केजीपी टोल प्लाजा से गुजरेगी। पुलिस ने टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर गाड़ी को काबू कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से गाय की 170 खाल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम रनियाला खुर्द निवासी रियाज व उटावड़ निवासी हाकम बताया। आरोपितों ने बताया कि वह इन खालों को सिंगार से भरकर हापुड मंडी ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें