फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन मुक्त पलवल जिले के तहत होडल में काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
20 किलो पॉलिथीन जब्त कर काटे चालान
विज्ञापन

-होडल में अभियान चलाकर पॉलिथीन मिलने पर पांच हजार तक का जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूरो।
होडल। पॉलिथीन मुक्त पलवल जिला बनाने के लिए जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा द्वारा चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने होडल के दुकानदारों से पॉलिथीन की थैलियां जब्त की तथा उनके चालान काटे। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम के साथ नगर परिषद अधिकारी भी मौजूद रहे। पॉलिथीन के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में भगदड़ सी मची रही। दुकानदार दुकानों पर रखी पॉलिथीन को इधर-उधर फेंकने और दुबकाने में लगे रहे।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक पर्यावरण अभियंता अंकाक्षा तंवर और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक नारायण सिंह की टीम की अचानक शहर के बाजारों, पुन्हाना मोड़, गांधी चौक पर पहुंच गई। वहां पहुंचते ही दुकानों पर पॉलिथीन को उड़ाना शुरू कर दिया। पॉलिथीन में सामान दे रहे दुकानदारों के हाथों से पॉलिथीन लेकर उनके चालान काटने शुरू कर दिए। हालांकि कई दुकानदार जूट और थैले के कपड़े का प्रयोग करते मिले। अकांक्षा तंवर ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान 20 किलोग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गईं तथा दुकानदारों के पांच हजार रुपये के चालान काटे गए। उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चलेगा तथा अब पालीथिन रखने वालों के चालान किए जाएंगे तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें