फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में हुआ 61 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिविर में हुआ 61 यूनिट रक्त एकत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला केमिस्ट एसोसिएशन, रेडक्रास सोसायटी और जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्त बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विनोद जिंदल ने किया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप शमा रहे। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अध्यक्षता जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने की। शिविर में डॉक्टर विनोद जिंदल ने अपने जन्मदिन पर 30वीं बार रक्तदान किया। ऋतु स्वयंसेवक रेडक्रॉस ने आठवीं बार रक्तदान किया। इस दौरान डॉ. प्रशांत गुप्ता, महेश मलिक, प्रेम सिंह हुड्डा, जितेंद्र चावला, बंशीधर मखीजा, डॉ. संजय, शिवराम, राजेश गुलाटी, विनीत गुलाटी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें