फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हटाए जा रहे होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हटाए जा रहे होर्डिंग
विज्ञापन

होडल। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लगी चुनाव आचार संहिता का होडल उपमंडल में जमकर उल्लंघन हो रहा है। यहां शहर में जगह-जगह राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग और बैनर लगे हुए हैं, लेकिन प्रशासन इनको हटाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। नगर परिषद द्वारा होडल हसनपुर सड़क पर स्वागत बोर्ड पर सीएम व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की तस्वीर शोभा बढ़ा रही है। सड़क मार्ग पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की तस्वीर कई तरह से सवाल उठा रही है। विभिन्न राजनीतिक दल के लोग इसको लेकर चर्चा भी कर रहे हैं। हालांकि उपमंडल प्रशासन अभी इस पर निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश पर ही हटाने आदि पर निर्णय लेने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ये होर्डिंग हटाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें