युवक पर फायरिंग के मामले में दो नाबालिग पकडे़
हथीन। हथीन शहर के बास मोहल्ला के अंदर नकुल नामक युवक पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में शहर चौकी पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस मामले में एक अन्य बालिग आरोपी युवराज फरार है। इस मामले में कार्यवाई करते हुए हथीन पुलिस ने पीड़ित नकुल के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी शिवचरण ने बताया कि पीड़ित नकुल निवासी रींडका की हालत में सुधार है। ब्यूरो