फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कप्तान का किया गया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कप्तान का किया गया स्वागत
विज्ञापन

होडल। भगवान परशुराम सेवा समिति के सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कौशिक से मुलाकात कर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। समिति के प्रधान बिजेंद्र वशिष्ट के नेतृत्व में देवीराम, निरंजन लाल, रामदत्त गौतम, विष्णु गौड, यशवीर शर्मा, बृजेश शर्मा, हरीश शर्मा, मधुसूदन भारद्वाज, ओमप्रकाश स्वामी, शिवदत्त वशिष्ट, इंद्रदत्त शर्मा आदि ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कौशिक के निवास पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कौशिक को समाज के उत्थान और व्याप्त कुरीतियों के बारे में बातचीत की। इस पर पुलिस अधीक्षक कौशिक ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ सामाजिक संस्कार देना भी आवश्यक है। उन्होंने समिति के सदस्यों को सुझाव दिया कि समिति के माध्यम से असहाय, गरीब और बुजुर्गों की सेवा जैसे कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें