फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के समर्थन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के समर्थन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन

होडल। हरियाणा सरकार की निजीकरण और आउट सोर्सिंग नीति के तहत 720 बसों के रूट परमिटों को जारी करने से रोकने के मामले को लेकर टूरिज्म, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, पशु पालन, वन विभाग, बिजली आदि विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला। जुलूस निकालने से पहले कर्मचारियों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान उदयवीर सौरोत ने की। इस मौके पर सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों में जुलूस निकाला। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह ,बिजेंद्र सिंह, महावीर, ओमप्रकाश, देवेंद्र नंबरदार ,ममता, दरियाव सिंह, भगवान सिंह, प्रदीप, लख्मी चंद आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें