पलवल। जिले में सोमवार को भी कोरोना के 16 कोरोना के नए मरीज मिले हैं जबकि 28 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 3248 हो गई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3118 है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 67293 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इनमें से 50167 लोगों की अवधि पूरी हो चुकी है। अभी 17126 लोग निगरानी पर हैं। जिला में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 23602 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13197 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय 7 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 67586 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 63444 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 894 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिला से संबंधित मामलों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।