वकीलों का आंदोलन स्थगित
हथीन। जराली गांव के प्रकरण को लेकर हथीन बार एसोसिएशन के दो वकीलों के नाम एफआईआर में आने पर आंदोलनरत वकीलों ने बुधवार को कामकाज सामान्य बनाए रखा। वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से डीएसपी सुरेश कुमार ने बात की। डीएसपी ने कहा कि निर्दोष को किसी हालत में फंसाया नहीं जाएगा। हथीन बार के प्रधान सतीश गुप्ता ने बताया कि वर्क सस्पेंड का कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है। ब्यूरो