ट्रक की चपेट में आ एक घायल
हथीन। उटावड़ चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बहीन थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई हासिम निवासी राजपुर थाना पुन्हाना के बयान पर ट्रक ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के मुताबिक राजपुर निवासी आजाद ऑटो से उतर कर अपने गांव के लिए जा रहा था। पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आजाद इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। आजाद की रीढ़ की हड्डी टूट गयी। उसे अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।