फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिस्ता ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मैडल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिस्ता ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

हथीन। हथीन उपमंडल एक छोटे से गांव स्यापनकी की साहिस्ता ने एक बार फिर ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता है। साहिस्ता ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम कंपटीशन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में लिया है। सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल ने स्वर्ण पदक जीतने साहिस्ता के प्रदर्शन की सराहना की। साहिस्ता के कोच ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उसका चयन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। यह प्रतियोगिता 9 जनवरी को होगी। कोच ने बताया कि उक्त खिलाड़ी वर्ष 2014 से अब तक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें