फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसने से बच्चों में होता है उर्जा का संचार: प्रधाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसने से बच्चों में होता है ऊर्जा का संचार: प्रधानाचार्य
विज्ञापन

होडल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला औरंगाबाद में बृहस्पतिवार को मस्ती की पाठशाला नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को तनावमुक्त शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अध्यापक संघ के प्रधान सुभाष मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को हंसी के ठहाके और व्यायाम के साथ पहाडे़, गिनती, कविता, कहानी आदि पढ़ाई गईं। इसमें छात्रों ने भी अपने हाथ उठाकर हंसी के साथ शिक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई और परीक्षा के दौरान पूरी तरह से तनाव मुक्त रहना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों को खेल के माध्यम से पढ़ाई के गुर सिखाए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से बच्चों में शिक्षा का संचार होता है। कार्यक्रम में शिक्षक गजेंद्र सिंह, मीनाक्षी, सविता, संयोगिता, गोविंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें