अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक की मौत , दूसरा गंभीर
पलवल। कंपनी से घर आ रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आदर्श कॉलोनी निवासी रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका 21 वर्षीय बेटा सचिन क्वालिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सिक्योरटी की नौकरी करता है। गत 10 नवंबर को उसका बेटा शाम करीब आठ बजे बाइक से कंपनी में काम खत्म करने के बाद साथी हरिओम के साथ घर आ रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे नं. 2 स्थित चोटी वाला ढाबे के समीप पहुंचे। तो उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सचिन की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।