बादशाहपुर। सेक्टर-82ए स्थित डीएलएफ प्राइमस सोसाइटी में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान सोसाइटी के निवासियों ने करीब 150 पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आरडब्ल्यूए प्रधान अचल यादव ने बताया कि सोसाइटी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के दौरान आर्टिफिशियल रेन की पहल करने वाली यह देश की पहली सोसाइटी रही है। साथ ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट्स की नियमित सफाई कर भूजल संरक्षण और गुरुग्राम को डार्क जोन बनने से बचाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। संवाद