फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को पलवल में मिले कोरोना के 15 मरीज, संख्या हुई 863

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नए संक्रमित मिले, 22 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

पलवल। जिले में बुधवार को 15 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 863 हो गई है। जबकि, 22 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। पलवल जिले में 695 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, 168 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि इन आंकड़ों के अलावा कोरोना से जिले में 9 मौतें हो चुकी हैं। जिले में सर्विलांस पर 16096 लोग आ चुके हैं। इनमें से 9199 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और 6897 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। 183 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। पलवल में 16095 सैंपल में से 15049 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 80 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंटनेमेंट जोन में बुधवार को करीब 300 से अधिक घरों में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य कर्मी भी जांच करने में जुटे हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को भी कोविड उपचार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों की काउंसलिंग भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें