संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शहर थाना पुलिस ने 15 गोवंशों को मुक्त कराकर कैंटर गाड़ी को कब्जे में लिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान सोहना टी-पॉइंट पर मौजूद पुलिस टीम को गोवंश भरे कैंटर के केएमपी धुलावट रोड से तावड़ू की ओर आने की सूचना मिली। इसके बाद रिलायंस पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को टॉर्च से रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक नाकाबंदी से पहले ही वाहन को सड़क किनारे छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस ने तलाशी ली तो तिरपाल और फट्टों के नीचे बांधे गए 15 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 13 बैल और 2 गाय शामिल हैं।