फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर किया टीमों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए टीमों का चयन
विज्ञापन

पलवल। गणतंत्र दिवस समारोह को स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में भव्य रूप से मनाने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप पलवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए टीमों का चयन किया गया। चयन समिति में अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल उपस्थित थे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देशभक्ति गीतों व भाषणों पर आधारित होनी चाहिए। सभी टीमें 24 जनवरी तक अपनी रिहर्सल अच्छी प्रकार से कर लें। फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम में होनी है, उसमें किसी भी कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी टीमों में प्रतिभागियों का आपस में तालमेल अच्छा हो, तभी अच्छी परफॉरमेंस सामने आएगी और दर्शकों को भी अच्छी लगेगी। उन्होंने स्कूल की टीमों के इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बच्चों की रिहर्सल अच्छी प्रकार से करवाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें