फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को 31 तक भरना होगा फॉर्म-06

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों को 31 तक भरना होगा फॉर्म-06
विज्ञापन

हथीन। जिले के निजी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने फीस बढ़ाने को लेकर जानकारी लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर निजी स्कूलों से फार्म छह के तहत बच्चों की फीस बढ़ाने और स्कूल की पूरी जानकारी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए हैं। निजी स्कूलों को अगले 18 दिन के अंदर पूरी जानकारी ऑनलाइन देनी होगी। यदि कोई स्कूल 31 दिसंबर तक फीस बढ़ाने के लिए ऑनलाइन जानकारी नहीं देता तो शिक्षाविभाग 2018-19 नए सत्र की फीस पुराने सत्र वाली मान्य होगी। इससे पहले स्कूलों को ऑनलाइन बच्चों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी देनी होगी ताकि अभिभावकों को यह पता चल सके कि स्कूल में किस सुविधा के लिए फीस बढ़ाई गई है। स्कूलों का ऑनलाइन डाटा अपलोड करने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा लॉग इन पासवर्ड दिए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि निजी स्कूलों को सेक्शन, क्लास रूम, कक्षा में बेंच व अन्य सुविधाएं, अन्य रूम की जानकारी, लाइब्रेरी में किताबों की संख्या, खेलने के मैदान का साइज, पानी पीने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, साइंस व म्यूजिक, कंप्यूटर विषय में भाग लेने वाले विद्यार्थी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कोच की संख्या, स्कूल को अपनी पूरी वार्षिक आय बतानी होगी। कक्षा अनुसार फीस, अध्यापकों की संख्या, अध्यापकों को दी जानी वाली सैलरी आदि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें