फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्वहित पार्टी: कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्वहित पार्टी: कुंडू
विज्ञापन

हथीन। हथीन के कुटी मंदिर पर रविवार को सर्वहित पार्टी के कार्यकर्त्ता अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलेश्वर पंवार ने पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं एवं आम आदमी को सभा के माध्यम से बताया। उनका कहना है कि पार्टी का मूल उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि आम चुनावों के बाद सत्ता में बैठे लोगों के चेहरे बदल जाते हैं। परन्तु भ्रष्टाचार, अराजकता, कमीशन खोरी सब कुछ जारी रहता है। उन्होंने कहा कि पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम लोगों के बीच अलख जगा रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुंडू ने घोषणा की उनकी पार्टी राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामवीर छिकारा, महासचिव जसवीर तंवर ने भी पार्टी के विस्तार कार्यक्रम की रूप-रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पलवल जिला अध्यक्ष विकास कौशिक, नूंह जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष भरत राघव मौजूद रहे। मंच का संचालन नरेंद्र ने किया।
विज्ञापन


प्रवासी श्रमिक ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या
हथीन। हथीन के वार्ड नंबर 13 में रविवार को एक प्रवासी श्रमिक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी शिवचरण ने बताया कि मृतक की पहचान जीतू उर्फ राजू निवासी जिला झांसी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया हैऔर शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक श्रमिक किराये की दुकान में रहता था और मजदूरी करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें