फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के 29 दिन बाद भी आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीया नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ किये गए यौन शोषण के मामले में पुलिस 29 दिन बाद भी खाली हाथ है। पीड़िता के पिता ने इस सन्दर्भ में सीएम विंडो पर शिकायत दी। शिकायत के बाद डीजीपी हरियाणा ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसकी जांच डीएसपी सुरेश कुमार को सौंपी है। पीड़िता के पिता का आरोप है की एक राजनीतिक रसूक वाले व्यक्ति के दबाव में आकर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस मामले में एक डीएसपी की आरोपियों से मिलीभगत की शिकायत भी गई है। डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार को सौंपी है। महिला थाना प्रभारी कमला का कहना है कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है। अब तक जांच डीएसपी विजयपाल कर रहे थे। अब जांच डीएसपी सुरेश कुमार को सौंपी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें