फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पटाखे चलाने की मंजूरी तो दे दी, पर बाजार में उपलब्ध नहीं है ये पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन पटाखे की मंजूरी, लेकिन उपलब्ध नहीं है पटाखे
विज्ञापन

पलवल। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा हानिकारक पटाखों पर रोक लगा, केवल ग्रीन पटाखे चलाने की छूट मात्र दो घंटे के लिए दी है, जबकि बाजार में अभी भी ग्रीन पटाखे उपलब्ध ही नहीं है। इस कारण लोग आज भी चोरी-छुपे आतिशबाजी खरीदकर खूब पटाखे चला रहे हैं। जिले में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार पटाखे छोड़े जा रहे हैं और दिवाली व गोवर्धन पर तो पटाखों की धूम रहेगी। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के साथ मिलकर चोरी-छुपे पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। कई स्थानों से प्रशासन व पुलिस टीम ने पटाखे जब्त किए हैं, जबकि होडल में चल रहे एक गोदाम को सील भी किया है। इसके बावजूद चोरी-छुपे ब्लैक में पटाखे बेचे जा रहे हैं।
------------
समाजसेवी संस्थाएं कर रही लोगों को जागरूक
दिवाली पर पटाखे न चलाने के लिए समाजसेवी संस्थाएं जहां लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं स्कूलों में बच्चों को स्कूल संचालक जागरूक कर रहे हैं तथा बच्चों के साथ मिलकर बाजारों व शहरों में जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। स्मार्ट एंड क्लीन संस्था की अध्यक्षा नमिता तायल व लायंस क्लब डायमंड के पूर्व अध्यक्ष गुलशन गोयल का कहना है कि पटाखे रहित दिवाली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को व युवाओं और बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
उमराला रोड पर आतिशबाजी के गोदाम को किया सील
होडल। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखा बिक्री पर लगाई गई पाबंदी के बाद भी पटाखे बिक्री किए जा रहे हैं। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को एसडीएम गजेंद्र सिंह के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उमराला रोड स्थित आतिशबाजी के एक गोदाम में छापेमारी कर सील कर दिया। इस मौके पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, डीएसपी विवेक चौधरी, तहसीलदार गुरुदेव सिंह, थाना प्रभारी व परषिद के कार्यकारी अधिकारी मनेंद्र सिंह मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि सरकार की पाबंदी के बावजूद उमराला रोड स्थित पटाखे के गोदाम में आतिशबाजी की बिक्री की जा रही है। जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें