फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व जाट आरक्षण समिति करेगी मुख्यमंत्री का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम रैली का विरोध करेंगे किसान और जाट आरक्षण समिति
विज्ञापन

होडल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 30 सितंबर की प्रस्तावित रैली को लेकर कुछ संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि जाट आरक्षण समिति ने तो मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा दैनिक रेल यात्री संगठन, जाट आरक्षण समिति ने भी रैली के दौरान मुख्यमंत्री का विरोध करने का एलान किया है। जाट आरक्षण समिति के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर अपना प्रचार शुरू कर दिया है। दैनिक रेल यात्री संघ भी योजना बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने बृहस्पतिवार को सत्यदेव के नेतृत्व में इकट्ठा होकर रैली का विरोध करने का फैसला लेते हुए कहा कि किसान विरोधी मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हरियाणा सर्व ग्रामीण बैंक का मैनेजर उनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना रहा है। जबकि उन्होंने बैंक से जो कर्ज लिया था। वह सब उसको अदा भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बैंक से कर्ज नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से वह परेशान हैं । बैंक मैनेजर ने उनको लिखित में एक पत्र पर बैंक की स्टांप लगाकर और हस्ताक्षर कर कहा था कि किसान बेशक आत्महत्या कर लो वह किसानों को लोन नहीं देंगे। जबकि सरकार कहती है की सरकार किसान हितैषी है। जब किसान परेशान हैं तो सरकार कैसे किसान हितैषी है । किसानों का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने उनकी जमीन गिरवी रखने के बाद भी कर्ज देने से मना कर दिया है। इस कारण किसानों को खेतों में फसलों की रोपाई और बुवाई को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस मौके पर डिप्टी राम ,सत्य देव ,मुंशी, धर्मवीर, शकुंतला, शशिबाला, महेेेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें