फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो आढ़ती करेंगे कल हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो आढ़ती करेंगे कल हड़ताल
विज्ञापन

-एसडीएम को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। जून में हुई बरसात के बाद से ही सब्जी मंडी में हुए पड़े जलभराव को लेकर अब व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 23 अगस्त तक यदि मंडी में हुए जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो 23 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को सब्जी मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों ने एसडीएम को जिला उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा ।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर के स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। मंगलवार को सब्जी मंडी के व्यपारियो ने एसडीएम गजेंद्र सिंह से मिलकर जिला उपायुक्त के नाम एक पत्र सौंपा हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि क्षेत्र में मामूली सी बरसात में ही पूरा शहर जलमगन हो जाता है। शहर की सीवरेज व्यवस्था पिछले कई महीनों से ठप पड़ी हुई है, सब्जी मंडी में भी पिछले कई महीनों से गंदा पानी भरा पड़ा है। जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य रमेश प्रधान, नारायण सिंह, चंद्रपाल, जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने कहा कि मंडी के साथ साथ शहर सीवरेज के मेनहालों की सफाई नहीं होने के कारण सीवर जाम पडे़ हैं। थोड़ी सी बरसात के बाद ही दुकानों के अंदर पानी प्रवेश कर जाता है। जिसके कारण ग्राहक और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर स्थानीय प्रशासन ने बरसात से पहले ही पानी निकासी की व्यवस्था की होती तो आज शहर में जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि गंदे पानी की निकासी नहीं हुई तो 23 अगस्त बृहस्पतिवार से सभी सब्जी मंडी के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे ।इस मामले में नवनियुक्त एसडीएम गजेंद्र सिंह का कहना हैं कि पानी निकासी के आदेश दे दिए गए हैं। पूरी स्थिति समझने बाद जरूरी कदम उठाए जायेंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें