फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जुआ खेलने के 14 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। क्राइम ब्रांच की टीम ने पलवल-अलीगढ़ रोड़ पर गांव बसंतगढ़ के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और ताश की गड्डी के नीचे से 16,200 रुपये बरामद किए हैं। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि टीम किठवाड़ी पुल के पास गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बसंतगढ़ से कुछ दूरी पहले कई लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्च वारंट प्राप्त कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। आरोपियों की पहचान दीपक, बंटी, मन्नू, विक्रम, राजवीर, नानक चंद, बलबीर, संदीप, सुमित, दीपक, महाराज सिंह, कर्मचंद, रोहित और जितेंद्र के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ कैंप थाने में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें