फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी की परीक्षा पलवल जिले में शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
48 परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप डी की परीक्षा संपन्न
विज्ञापन

-परीक्षा केंद्रों महिलाओं के मंगलसूत्र तक उतरवाए
- परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर दर्ज आधार नंबर भी गड़बड़ मिले
पलवल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जा रही ग्रुप डी की परीक्षा के पहले दिन जिले में परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा पूरे इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में ली गई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 48 केंद्र बनाए गए।
पहले सत्र में परीक्षा सुबह 10 बजे से तथा दूसरे सत्र में परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से ली गई। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी सुबह के सत्र की परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए, परंतु उन्हें सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया। जबकि दोपहर की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को दोपहर दो बजे परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें सुबह व शाम के सत्र में 13604-13604 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, परंतु रिकार्ड के अनुसार इनमें से काफी परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। इन परीक्षा केंद्रों में पलवल के स्कूलों के अलावा औरंगाबाद के पास स्थित इंजीनियरिंग कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एमवीएन विश्वविद्यालय में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ग्रुप डी की परीक्षा के लिए जिला क्षेत्र में स्थापित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित क्षेत्रों में फ्लाईंग स्कवॉड ऑफिसर/ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई। गुरुग्राम से परीक्षा देने आए विकास ने बताया कि उसका पेपर ठीक हुआ है। उसे उम्मीद है कि पेपर में सफल होगा तथा नौकरी के लिए वह आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित होगा। वहीं भिवानी से परीक्षा देने आई मनीषा ने बताया कि उसने पूरे विवेक से परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्र पर काफी सख्ती थी। उसकी परीक्षा अच्छी रही है। उसे उम्मीद है वह सफल रहेगी।
विज्ञापन

महिलाओं के गले से मंगलसूत्र भी उतरवाए
ग्रुप डी की इस परीक्षा को देने आई विवाहिता महिलाओं के मंगलसूत्र तक उतरवा लिए गए। इसके अलावा युवाओं व पुरुषों के हाथों की घड़ी, कड़े व अन्य चीजों को उतरवा लिया गया। महिलाओं की जांच के लिए महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्र के अंदर एक घंटा पहले प्रवेश कराने के बाद परीक्षा शुरू होने तक पूरी तरह से जांच की गई।

परीक्षार्थियों के रोल नंबर और आधार नंबर का नहीं हो सका मिलान
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों में से काफी परीक्षार्थी ऐसे थे, जिनके रोल नंबर प्रमाणित नहीं थे। इसके अलावा अधिकतर परीक्षार्थियों के आधार नंबर प्रवेश पत्र पर दर्ज नंबर से मेल नहीं खा रहे थे। इस कारण स्कूलों में उनके रोल नंबरों को प्रमाणित करा उन पर मोहर लगवाई गई। इसके बाद उनके फिंगर प्रिंट मिलाने के बाद आधार स्लिप निकलवाकर परीक्षा में बैठने दिया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को हुई ग्रुप डी के परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों, बाहर तैनात पुलिस कर्मियों व पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के चलते शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें