फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियां चलाकर कार चालक को दी धमकी, एक लाख, 27 हजार रुपये भी कार से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोलियां चलाकर कार चालक को दी धमकी, एक लाख, 27 हजार रुपये भी कार से चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजमार्ग पर पप्पन प्लाजा के पास कार सवार एक युवक पर बाइक सवार करीब छह लोगों ने हवाई फायर कर दिए। कार चालक किसी तरह से जान बचाकर भागा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रीतम कुमार के अनुसार कृष्ण कॉलोनी निवासी टेकचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से अपनी कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह पप्पन प्लाजा होटल के समीप पहुंचा तो वहां अचानक दो बाइक पर सवार आए गांव अल्लिका निवासी रोहित व उसके 5 -6 साथियों ने हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से सीधी गोली चला दी। जिसमें वह बाल बाल बच गया। उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसकी कार में रखे हुए लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये कार समेत भी चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित 5 -6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें