फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस कप्तान ने लिया कांवडियों की सुरक्षा का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपायुक्त और पुलिस कप्तान ने लिया कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा
-कांवड़ शिविरों में जाकर कांवड़ियों की सेवा की, भोजन कराया और पानी पिलाया
-स्कूल में जाकर छात्राओं को दी आपकी संगिनी व दुर्गा ऐप के बारे में जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में कांवड़ियों के लिए लगाए गए कांवड़ शिविरों का उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा व पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने जायजा लिया। उन्होंने शिविरों में जाकर कांवड़ियों से बातचीत की तथा शिविरों में कांवड़ियों के लिए बनाए जा रहे भोजन प्रसाद को भी कांवड़ियों के साथ बैठकर ग्रहण किया।
पुलिस कप्तान व उपायुक्त ने राजमार्ग पर लगाए गए सभी कांवड़ शिविरों में गए। उन्होंने भक्तों को भेंट भी दी। उन्होंने राजमार्ग से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा का भी जायजा लिया तथा पुलिस सुरक्षा के इंतजामों के बारे में शिविर लगाने वाले आयोजकों से बातचीत की। उन्होंने कांवड़ियों से भी रोड पर आने वाली दिक्कतों को जाना। वहां से दोनों अधिकारी गदपुरी पुलिस चौकी के पास पुलिस विभाग द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में भी गए तथा यहां भोजन, पानी व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्वयं भी कांवड़ियों को अपने हाथों से जल पिलाया तथा भोजन कराया।
विज्ञापन

कांवड यात्रा में जिले में किसी प्रकार की सुरक्षा को लेकर चूक नहीं है। शिविरों में भी कांवडियों की अच्छी सेवा हो रही है तथा पुलिस विभाग द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि कांवडियों को राजमार्ग की सड़क पर सुरक्षा देने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन

-वसीम अकरम, पुलिस कप्तान, पलवल

पुलिस कप्तान ने छात्राओं को संगिनी ऐप की जानकारी दी
पुलिस कप्तान कांवड शिविरों का जायजा लेने के बाद अलावलपुर गांव के कन्या विद्यालय जा पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने स्कूल में हो रही पढ़ाई को भी देखा तथा छात्राओं से स्कूल में शिक्षा और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे आपकी सगिंनी व दुर्गा वाहिनी ऐप के बारे में बताया। यहां से पुलिस कप्तान अलावलपुर गौशाला में जाकर गायों के लिए राशन व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गौशाला प्रबंधन के सदस्यों से वार्ता की और गायों की सेवा में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें