फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ की मारपीट

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की नीयत से जहरीली चीज पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार गांव पिंगोर निवासी सोनू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व पिंगोर निवासी दलबीर के साथ हुई थी। शादी में दहेज देने के बाद भी कुछ दिन बाद ही सुसराल पक्ष के लोग एक एसी, एक कार और 10 लाख रुपये की मांग और करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। पीड़िता ने शिकायत महिला थाने में भी की है। पीड़िता का आरोप है कि 11 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह गुरु नानक अस्पताल में दाखिला थी। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर पुलिस को शिकायत देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें