फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 12.5 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। बहीन थाना पुलिस ने कोट-रनियाला खुर्द रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 12 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। बाइक सवार दो आरोपी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक मीनाक्षी ने पुलिस टीम के साथ कोट-रनियाला खुर्द रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस के नमूने लिए। थाना प्रभारी के अनुसार, फरार आरोपियों की पहचान इकबाल और इख्लास निवासी कोट के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें