फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के शुभारंभ पर किया वैदिक यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर किया वैदिक यज्ञ
विज्ञापन

पलवल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामनीखेडा के नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से किया गया। यज्ञ में स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती मंत्रोच्चारण किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका यजमान और राजवीर शास्त्री कार्यक्रम संयोजक रहे। इस मौके पर स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती ने कहा कि विद्या का दान सर्वोत्तम दान होता है क्योंकि विद्या मुक्ति का साधन है और अविद्या बन्धन का कारण। उन्होंने बताया कि विद्या का दान करने वाले शिक्षकों को शास्त्रों में देवता कहा गया है। सभी को अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करना ही धर्म है। इस अवसर पर भजनलाल आर्य, ठाकुरलाल आर्य, चन्द्रभान आर्य, डॉ. मोनिका, डॉ. रंजना, शिवकुमार, बाबुराम शर्मा, गणेशदत्त, विजय, रूपेन्द , भरत सिंह, सत्यवीर सिंह, रामवीर, लिंगराज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए प्रचार अभियान चलाया
होडल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले मीतरोल, बेड़ा पट्टी और भुलवाना में सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व जिला प्रधान वेदपाल ने किया तथा संचालन जिला महासचिव गीतेश कुमार ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान होडल वीरसिंह सौरोत ने कहा कि निजी विद्यालयों के मुकाबले सरकारी विद्यालय किसी भी रूप में कम नहीं है विद्यालयों में प्रशिक्षित और अनुभवी स्टाफ मौजूद है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं। समय-समय पर बच्चों का मूल्यांकन किया जाता है। इस दौरान जीतेश्वर गुप्ता, जय गोपाल शास्त्री, भुलवाना के प्रधानाचार्य अनिल मनोज कंसल, बालकिशन सिंगला, हिम्मत चौहान, जगदीश, ललित, मोहन दत्त, किशनलाल, कविता, पिंकी, आशा, सीमा, तथा शीला देवी समेत अन्य अध्यापकों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें