फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथितरूप से छेड़छाड़ करने, दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और अदालत में बयान कराये। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। महिला थाना प्रभारी कमला ने बताया कि एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 5 जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी पुत्री के साथ चारा काटने जंगल में गयी हुई थी। नाबालिग बेटी चारा काट रही थी तो उसे अकेला देखकर आकिब पुत्र जाहुल, आकिब पुत्र फारुख एवं साजिद सभी निवासी पचानका खेत में घुस आये। इन तीनों ने लड़की को पकड़ कर दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गए और साथ में धमकी दे गए कि अब तो बच गयी है, आगे देखेंगे। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आकिब पुत्र जाहुल को पकड़ लिया। बाकी दो आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद सायंकाल को गांव पचानका से पकड़े गए आकिब के परिवार वाले आये और अपनी गलती मानकर आरोपी लड़के को अपने साथ ले गए। इसके बाद 7 जनवरी को आरोपियों ने फिर लड़की के साथ छेड़छाड़ की और इज्जत लूटने की कोशिश की। नाबालिग ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस बारे में जांच अधिकारी राजमंती देवी ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें