राजेंद्र सिंह होंगे बहीन थाना के नए प्रभारी
हथीन। बहीन थाना प्रभारी रामदयाल लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। उनके स्थान पर हसनपुर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को बहीन का थाना प्रभारी लगाया गया है। इसी प्रकार हसनपुर में इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं मिन्डकोला पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में सब-इंस्पेक्टर रमेश की तैनाती की गयी है। सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास को भी चांदहट थाने से हथीन थाने में तैनात किया है। वहीं हथीन थाने के मदनलाल को चांदहट थाने में नियुक्त किया गया है। एएसआई विजय को अलावलपुर पुलिस चौकी पर लगाया गया है। ब्यूरो