फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी ने लिया सरकारी स्कूल को गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस कंपनी ने लिया सरकारी स्कूल को गोद
विज्ञापन

पलवल। युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के तत्वावधान में सल्लागढ़ के सरकारी स्कूल को सोमवार को गोद लिया गया है। इस अवसर पर स्कूल में कंपनी द्वारा वाटर कूलर, आरओ सिस्टम, कुर्सियां, दो कंप्यूटर, दरी वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्र कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि कंपनी के अधिकारी प्रदीप सिंघल, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल थे। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि यदि इसी तरह से हर कंपनी स्कूलों को गोद ले तो सरकार को ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। सरकारी स्कूलों में जरूरत की वस्तुओं का मिलना शुरू हो जाएगा। बच्चों को भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर कार्य सरकार नहीं कर सकती है, कुछ कार्य सामाजिक संस्थाओं व हमें भी करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें