फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिडूकी में एक मकान से बरामद किए अवैध हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिडूकी में एक मकान से बरामद किए अवैध हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। जिला पलवल की तीन थानों व सीआईए की संयुक्त टीम ने गांव भिडूकी के एक मकान से छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है। मकान से भारी मात्रा में हथियार मिलने की घटना से गांव में पूरी तरह से दहशत बनी हुई हैं। बुधवार को थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव भिड़ूकी में एक मकान के अंदर हथियारों का जखीरा हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर खटाना के नेतृत्व में थाना बहीन प्रभारी रामदयाल ,थाना हसनपुर से उप निरीक्षक दुर्गा ,सीआईए स्टाफ होडल एएसआई आस मोहम्द सहित दर्जनों पुलिस कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने गांव के रोहताश उर्फ लल्लू के मकान से एक 315 बोर की बंदूक ,दो 32 बोर की बंदूक, एक पिस्टल और एक देशी कट्टा सहित हथियार बरामद किए थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली की गांव में अवैध हथियार मिलने का अंदेशा हैं जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के निर्देश पर टीम गठित कर गांव में छापा मारा गया और वहां से इन हथियारो को बरामद किया गया है। जल्द इस मामले में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें