पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
होडल। कृष्णा कालोनी में रविवार की सुबह अपनी पत्नी की रसोई गैस सिलिंडर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मलेरना रोड बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा उससे हत्या का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।
पलवल की आदर्श कालोनी निवासी ठंडीराम की पुत्री पूजा की शादी दो साल पहले होडल की कृष्णा कालोनी निवासी दीपक पुत्र जगदीश के खिलाफ हुई थी। दोनों को एक पांच माह का बेटा है। दोनों में किसी बात को लेकर शनिवार से ही झगड़ा हो रहा था, जिस पर दीपक ने रविवार की सुबह पूजा की सिलिंडर से वार कर पूजा की हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।