फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम हुआ
पलवल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बहरौला में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर ने किया। इस अवसर पर स्कूल में प्रागंण में 10 छायादार व फलदार पौधे रोपे। इस अवसर पर सोनू गुर्जर ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार है। आज के प्रदूषित वातावरण का केवल वृक्ष ही एकमात्र विकल्प हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पौधरोपण व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सत्येंद्र, मनोज फागना, सुंदर ठेकेदार, नवल, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में रोपे दो हजार पौधे
होडल। अनुपम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को लेकर स्कूल के छात्र व छात्राओं ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर पौधे भी रोपे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन हरद्वारी लाल सौरोत व प्रधानाचार्य करतार सिंह सौरोत ने की। स्कूल परिसर में दो हजार पौधे रोपे गए। छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। चेयरमैन हरद्वारी लाल सौरोत व प्रधानाचार्य करतार सिंह सौरोत ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए । आजकल बढ़ रहे प्रदूषण से पौधे लगाकर ही निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें