फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में छापेमारी की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैठक में छापेमारी की निंदा की
पलवल। मानव चिकित्सा सेवा संघ की जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को जिला प्रधान डॉ. सतवीर लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पानीपत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई गलत तरीके से छापेमारी व आरएमपी डॉक्टर के खिलाफ की कार्रवाई की निंदा की गई।
लोहिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस तरह छापेमारी जारी रखी तो संघ द्वारा राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आरएमपी डॉक्टर ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में लोगों की सेवा करते हैं। बैठक में डॉ. खुशहाल, डॉ. परविंदर, डॉ. दौलत, डॉ. बबली शर्मा, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. सतीश, डॉ.रमेश चंद, डॉ.हरिचंद, डॉ.जयपाल, डॉ.बाबूलाल सहित अन्य डाक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी
पलवल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रशिक्षक विक्रम सिंह यात्री ने कहा है कि आपात स्थिति से लड़ने के लिए सभी को हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा व सहायता का ज्ञान होना चाहिए। यात्री सोसायटी द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुदराना में लगाए गए प्राथमिक सहायता एवं ग्रह परिचर्या का प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को सड़क पर दुर्घटना होने पर, कुत्ते के काटने पर, जहर पीने पर, सांप के काटने पर, बेहोशी होने पर, पानी में डूबने पर, सदमा लगने आदि की स्थिति में पीड़ित की मदद करने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अतर सिंह धनकर, अजय, बिजेंद्र सिंह, गीता देवी, रजनी, सुभाष, प्रेमलता मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें