फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किसानों में बांटे सरसों के बीज के 1200 बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना खंड में चार से पांच दिनों में किसानों में सरसों के बीज के 1200 बैग वितरित किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड की ओर से खंड के लिए 1800 बैग बीज भेजे गए हैं। खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि छह लाख रुपये के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इनका निशुल्क वितरण किया जा रहा है। बीज का वितरण अनाज मंडी स्थित खंड कृषि कार्यालय में किया जा रहा है। वितरण प्रक्रिया की निगरानी एफपीओ वैल्यू चेन पार्टनर की देखरेख में की जा रही है। कृषि विभाग का प्रयास है कि उपलब्ध बीज का वितरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाए और किसानों को इसका लाभ मिल सके। निशुल्क बीज मिलने से किसानों को आर्थिक मदद मिलने के साथ खेती की तैयारी में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें