फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा बना जल्लाद: 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, रक्तस्राव के बाद परिजनों को चला पता; आरोपी दो बच्चों का है बाप

Wed, 26 Aug 2026 08:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, होडल (पलवल)

सार

एक गांव में 24 अगस्त को 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ। आरोपी 30 वर्षीय साजिद ने यह वारदात की। वह बच्ची का जीजा है। 
विज्ञापन
जीजा ने बच्ची से किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 24 अगस्त को आरोपी दोपहर के समय बच्ची के घर आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

घटना के बाद बच्ची को रक्तस्राव होने लगा। परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय साजिद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का जीजा लगता है और दो बच्चों का पिता है। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज हैदर खान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

सदर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
सदर थाना क्षेत्र के गांव बमाडियाका में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 10 नामजद समेत 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी पुष्पेंद्र ने शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता रणधीर के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से वार कर उनका हाथ तोड़ दिया। घर में रखा टीवी भी तोड़ दिया गया। पिता को बचाने आए भाई सौरभ पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की और धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें