फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिं का पेपर आया आसान, छात्र खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
आसान आया हिंदी का प्रश्नपत्र, छात्र खुश
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर शनिवार को हुआ। पेपर आसान होने के कारण परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी खिल खिलाते हुए बाहर आए। पेपर शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था, लेकिन बाद पुलिस प्रशासन ने हालात को सामान्य कर दिया। बता दें कि भिवानी बोर्ड द्वारा सात मार्च को परीक्षाएं शुरू की गई थी। जिले में 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आसान पेपर होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। केंद्र से बाहर निकलते ही परीक्षार्थी पेपर को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते नजर आए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही परीक्षार्थियों ने पहले अपने साथियों से सवालों के बारे में चर्चा की और फिर शिक्षकों व परिजनों से सवालों के जवाब के बारे में बताया। पेपर आसान होने से परिजन व शिक्षक भी संतुष्ट नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहन ज्यादा होने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें