फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक बघेल बने जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक बघेल बने जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यभार संभाला
विज्ञापन

पलवल। जिले में कार्यरत उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल को पदोन्नत कर सरकार ने पलवल में ही जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। शनिवार को अशोक बघेल ने जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बघेल का स्वागत किया। नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने कहा कि जिले में शिक्षा विभाग में लंबित पड़े शिक्षकों व कर्मचारियों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण संबंधी कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि आने वाले समय में जिले के अंदर शिक्षण कार्य अच्छे रहे तथा स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारा जाए। स्कूलों में जो कमियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अधीक्षक महेन्द्र पालीवाल, मेवात के जिला शिक्षा अधिकारी डा. रमेश शर्मा, अध्यापक नेता महेंद्र चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग हथीन,मामराज रावत होडल, प्रधानाचार्य रमेश छाबडी, प्रमोद शर्मा ,राजबीर, हसला से शिवकुमार गर्ग, राकेश बघेल, सूरज रावत, वेदपाल भगवत प्रसाद, रामबक्श सोनू, रोहतास, विकास, सतीश, सुभाष, वीरेन्द्र जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें