विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक पहुंचे परिक्रमा देने हसनपुर
पलवल। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक रहे दिनेश बृज 84 कोस परिक्रमा के तहत हसनपुर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ वृंदावन से कई संत भी आए। दिनेश बृज व अन्य को वहां पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान उन्होंने हसनपुर के प्रसिद्ध गोनी नाथ मंदिर, दाऊ जी मंदिर तथा बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ राघवेंद्र क्षेत्रिय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश, हरीओम, देशबंधु गुप्ता, केदार, राजबीर, राजू सरपंच, दामोदर भारद्वाज, रविकुमार, उदयपाल मुख्य रूप मौजूद रहे।
विहिप और बजरंग दल की बैठक हुई
पलवल। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक पंचवटी मंदिर में महंत ऋषि कुमार दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नौ दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में राम मंदिर निर्माण को लेेकर होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर भारतीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सभी संगठनों को एकजुट होना होगा। इसलिए सभी रामलीला मैदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर व संगठन मंत्री देवेंद्र ने भी विचार रखे। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष धीरज मंगला, जिलामंत्री वीरेंद्रपाल सिंह, पोहप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, भारतभूषण बजरंगदल, पार्षद धर्मवीर राणा, विनोद ठाकुर, ओमप्रकाश सैनी व दीपक माहौर, भगवत स्वरूप सिंगला, संजय पनवाल, महेश गौड, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता, खेमचंद, ललित कुमार, रवि कुमार, उमेश सहरावत, ललित भारद्वाज, मोनिका तंवर मुख्य रूप से मौजूद रहे।