फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर हुई कार्यशाला
पलवल। नाबार्ड द्वारा जिले के बैंक अधिकारियों के लिए डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले में कार्यरत विभिन्न बैंकों के 30 शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक (जिला विकास) सुबोध कुमार के अलावा अग्रणी जिला प्रबंधक बीबी बंसल, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, पलवल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), रतीपुर, पलवल के निदेशक अजय अग्रवाल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक (जिला विकास) सुबोध कुमार ने कृषकों की आय को दुगुना करने में डेयरी क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करते हुये बैंकरों से आग्रह किया कि वे भारत सरकार की डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रदान करें। कार्यशाला में नाबार्ड द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना के सभी प्रक्रियागत पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी मिनी डेयरी इकाइयों, दुग्ध प्रसंस्करण उपकरणों, मिल्किंग मशीनों, डेयरी पार्लर, दुग्ध प्रशीतन, डेयरी उत्पाद परिवहन, आदि गतिविधियों के लिए वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों से ऋण लेने पर सब्सिडी के लिए पात्र होते हैं। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 33.33 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। आरसेटी, रतीपुर के निदेशक अजय अग्रवाल ने बैंकरों से अनुरोध किया कि वे उनके संस्थान द्वारा डेयरी समेत विभिन्न आय-अर्जक गतिविधियों में प्रशिक्षित किए गए युवाओं और उद्यमियों को ऋण प्रदान कर ग्राम विकास का मार्ग प्रशस्त करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें